इंदौर में युवक का हुआ एक्सीडेंट, पिता को दी जानकारी:समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई मौत, राहगीर ने पहुंचाया था हॉस्पिटल

इंदौर के गांधी नगर में रहने वाले एक युवक की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रात को वह दुकान से घर लौट रहा था। उसकी बाइक को सामने से आ रही अन्य वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। गांधी नगर पुलिस के अनुसार, जम्मूडी ग्राम के पास राजकुमार (25) पुत्र सुरेश चौधरी को बाइक से घर आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। वहां से गुजर रहे राहगीर ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। राजकुमार के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कपड़ा मार्केट में काम करता था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। शुरुआत में वह होश में था और मोबाइल से पिता सुरेश चौधरी को कॉल कर बताया कि सामने से एक वाहन ने टक्कर मार दी और वह डिवाइडर में जा घुसा। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। समय पर इलाज नहीं मिलने पर मौत बताया जाता है कि रात में काफी देर तक राजकुमार सड़क पर घायल पड़ा रहा। 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन 20 मिनट में आने की बात कही गई। इसके बाद राहगीरों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे थे, तब तक वह बेसुध था। राजकुमार की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। परिवार में उसका बड़ा भाई और पिता हैं; पिता लोडिंग ऑटो चलाते हैं। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *