इंदौर में युवती से रेप, बालाघाट का युवक गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने का आरोप, इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी

इंदौर की युवती से दुष्कर्म के आरोप में बालाघाट के गोंगलई निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी क्रिस उर्फ कृष्णा टेंभरे पर शादी का झांसा देकर शोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप है। इंदौर पुलिस ने बालाघाट ग्रामीण पुलिस के सहयोग से आरोपी को धर दबोचा। इंदौर में पढ़ाई के दौरान कृष्णा की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से हुई थी। युवती इंदौर में पढ़ाई और नौकरी कर रही थी। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। कृष्णा ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे युवती गर्भवती हो गई। गर्भपात कराकर हुआ फरार युवती को तीन माह का गर्भ ठहरने पर आरोपी ने गर्भपात करा दिया और उसे छोड़कर बालाघाट भाग आया। युवती ने 18 जनवरी को इंदौर के लसूडिया थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। बालाघाट से हुई गिरफ्तारी आरोपी की तलाश में इंदौर पुलिस बालाघाट पहुंची। रविवार को ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल के सहयोग से आरोपी कृष्णा को ढूंढ निकाला गया। इंदौर पुलिस के प्रधान आरक्षक विक्रमसिंह जादौन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को इंदौर ले जाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *