इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में रविवार को परिवार में अलग ही माहौल देखने को मिला। राजा रघुवंशी का रविवार को जन्मदिन है। परिवार के लोगों ने उसका जन्मदिन मनाया। परिवार के लोग राजा की फोटो के पास पहुंचे। भाई और भाभियों ने हैप्पी बर्थ-डे साॅन्ग गाया। साथ ही राजा की मां ने राजा की फोटो की बलाएं ली। इस दौरान राजा के दोनों भाई उनकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि राजा के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि राजा रघुवंशी हत्या का मामला देशभर में चर्चित रहा। अभी भी इस मामले में राजा की पत्नी सोनम सहित पांच आरोपी जेल में है। इस मामले में पुलिस ने 790 पेज की चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर दी है। सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
जिस भाई को बचपन से बडे़ होते हुए देखा। जिस धूमधाम से उसकी शादी की और शादी के कुछ ही दिन बाद उसकी हत्या हो गई थी। इससे पूरा रघुवंशी परिवार टूट गया था। परिवार उस समय और चौंक गया था, जब उन्हें ये पता चला कि राजा की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा को मौत के घाट उतार दिया। आज राजा के जन्मदिन पर परिवार के लोगों ने खासकर राजा के भाई विपिन और सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजा के जन्मदिन और उसकी कई पिक्चर शेयर की। साथ ही लिखा कि मेरा भाई राजा रघुवंशी का आज बर्थ-डे है, जो हमारे बीच नहीं रहा। आप सभी से निवेदन है कि उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और जल्दी उसे इंसाफ दिलाने में हमारा सहयोग करें। राजा के कातिलों को कड़ी सजा की मांग
घटना के बाद से राजा का परिवार उसके कातिलों को कड़ी सजा इसकी मांग करता आ रहा है। परिवार का कहना है कि राजा के कातिलों को आजीवन कारावास या फांसी की सजा मिलना चाहिए। राजा का केस के लिए राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग में एक वकील भी हायर किया है। पिछले दिनों ही विपिन शिलॉन्ग गए थे। जानिए राजा मर्डर केस की टाइमलाइन शिलॉन्ग में खाई में मिला था राजा का शव
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम के साथ शादी हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। उन्होंने एक एक्टिवा भी किराए पर ली थी। पेड़ काटने वाले हथियार से की गई राजा की हत्या
24 जून को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया था। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू की गई। 29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी थी। इसके बाद 30 मई को दोबारा सर्चिंग शुरू की गई। 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी। सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली
इसके बाद पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत-दर-परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन की जमानत हो चुकी है। यह खबर भी पढ़ें राजा हत्याकांड- चार्जशीट में पत्नी सोनम मर्डर की आरोपी:प्रेमी राज भी हत्या का आरोपी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शव मिलने के 97 दिन बाद 6 सितंबर को एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें सोनम समेत 8 लोगों के नाम है। पढ़ें पूरी खबर


