इंदौर में विधायक ट्राफी सरताज खुली जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू:ईरान में अंतरराष्ट्रीय जूनियर खिताब जीतने वाले देव कुमावत का सम्मान, रिकॉर्ड प्रतिभागिता

इंदौर के नेहरू स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में 66वीं सरताज खुली जिला मिनी और सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर और बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्पर्धा आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी देव कुमावत, जिन्होंने हाल ही 26 जनवरी को ईरान में अंतरराष्ट्रीय जूनियर सीरीज का खिताब जीता था। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन और सरताज अकादमी ने उनका विशेष सम्मान किया। प्रतियोगिता में 13 वर्ष बालक एकल वर्ग में अवनिश नेकिये, अयांश रघुवंशी, चंद्रकांत विश्वकर्मा, आर्निक जिंदल, तीर्थ गोयल, सुयस बारस्कर, हर्षवर्धन सिंह राजपूत, कविश राजपाल, तेजस झा, प्रनमय तारे और अंश चंसोरिया ने तीसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं 11 वर्ष बालक एकल वर्ग में अबीर अमित अग्रवाल, मानविक कटियार, अर्णव गर्ग, अशांक मिश्रा, आरुष आर्य, अर्पण गांधी, अयांश मिश्रा, अदविक सोलंकी, अवयय काले और अयान पटवारी ने दूसरे दौर में जगह बनाई। कार्यक्रम में इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के सचिव आरपी सिंह नैयर, स्पर्धा सचिव और मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलहा, मोहनसिंह राठौर, देव कुमावत के पिता चंकी कुमावत, शालिनी परदेशी और राजेश यशलहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *