इंदौर में शाकाहार को बढ़ावा देने की पहल:मुनि प्रमाण सागर जी ने किया विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन, 200 से ज्यादा पोस्टर प्रदर्शित

इंदौर में पलासिया महिला मंडल द्वारा आयोजित एक विशेष शाकाहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका मुनि प्रमाण सागरजी महाराज संघ ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ समाज गौरव पुष्पा कासलीवाल, उद्योगपति मनोज बाकलीवाल, धर्मप्रभावना समिति की रानी अशोक डोसी और राहुल जैन ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रदर्शनी में जीव दया, मानव सेवा, अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। चित्रकार पुष्पा पांड्या, विजया पहाड़िया, पुष्पा कटारिया और इंद्रा अजमेरा द्वारा संयोजित इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इनमें विभिन्न धर्मों के शाकाहार प्रवर्तक विद्वानों के विचार, मांसाहार के दुष्प्रभाव और शाकाहार के लाभों को दर्शाया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी 1985 से देश के विभिन्न शहरों जैसे इंदौर, जयपुर, कानपुर, ललितपुर, गुना, धार और मनावर में प्रदर्शित की जा चुकी है। प्रदर्शनी में अनाज, दालें, मसाले, मेवे, फल और सब्जियों के पोषक तत्वों की विस्तृत जानकारी भी शामिल की गई है। प्रमुख संयोजक पुष्पा पांड्या के अनुसार, यह प्रदर्शनी शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *