इंदौर में संत रविदास की जयंती पर निकलेगा चल समारोह:वरिष्ठ समाजसेवियों को यश कीर्ति और छात्रों को समाज गौरव सम्मान मिलेगा

इंदौर में रविदास जयंती (1 फरवरी) पर चल समारोह निकाला जाएगा। सर्व रविदास समाज एकता मिशन यह आयोजन करेगा। चल समारोह शहर के विभिन्न क्षेत्रों श्रद्धापुरी काॅलोनी, 60 फीट रोड, फूटी कोठी चौराहा, रणजीत हनुमान मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगा। दशहरा मैदान पर समारोह पूर्वक जयंती मनाई जाएगी। गुरु रविदास अनुयायी समिति के अध्यक्ष अम्बाराम चकोटिया ने बताया कि हम 14 वर्षों से विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन कर रहे हैं। सर्व रविदास समाज एकता मिशन के अंतर्गत 1 फरवरी 2026 को गुरु रविदास की 649वीं जयंती के मौके पर सुबह 9 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसका दशहरा मैदान पर समापन होगा। दशहरा मैदान पर होगी महाआरती
दशहरा मैदान पर ही जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरु रविदास जी की महाआरती होगी। कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों को यश कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समाज गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। पत्रिका किया विमोचन
समाजजनों ने सोमवार को समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया है। इसमें समिति के संरक्षक संतोष खोवारे, अध्यक्ष अम्बाराम चकोटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज कैरो, चुन्नीलाल परमार, कैलाश मांडरे, कैलाश अहिरवार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *