इंदौर में सज्जन वर्मा पर चप्पल-चूड़ियां फेंकीं:कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व मंत्री-विधायक को हिरासत में लिया; दूषित पानी से अब तक 16 मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में शनिवार को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा, नारेबाजी और धक्कामुक्की देखने को मिली। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेस नेताओं को गाड़ियों में भरा और इलाके से दूर ले गए। कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच समिति भागीरथपुरा के लोगों से मिलने पहुंची थी। यहां बीजेपी कार्यकर्ता सामने आ गए। उन्होंने ‘बाहरी लोग वापस जाओ’ के नारे लगाए तो कांग्रेसी ‘घंटा पार्टी मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगे। काले झंडे दिखाए गए, चूड़ियां फेंकी गईं। इसी दौरान किसी ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की तरफ चप्पल भी फेंकी। एडिशनल सीपी अमित सिंह और कई सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार, प्रताप गरेवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को हिरासत में ले लिया। गाड़ी में बैठाकर उन्हें बाहर ले गए। उधर, इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। हीरालाल (65) की मौत 31 दिसंबर को हुई थी। भागीरथपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुताबिक, हीरालाल निवासी शीतल नगर लक्ष्मी नगर में किसी के पास मिलने आए थे, तभी उनकी हालत खराब हुई थी। मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की बात सामने आई थी। सपा का विजयवर्गीय के बंगले के बाहर प्रदर्शन
उधर, भोपाल में समाजवादी पार्टी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। नेम प्लेट पर कालिख पोती। मंत्री का इस्तीफा मांगा। एम्स की टीम ने लीकेज का निरीक्षण किया
वहीं, भोपाल से AIIMS की टीम भागीरथपुरा पहुंची। लीकेज वाली जगह का निरीक्षण किया। टीम ने इस विजिट की जानकारी इंदौर नगर निगम को दी थी लेकिन कोई भी अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। देखिए, 9 तस्वीरें… तस्वीरों में देखिए, भागीरथपुरा में आज और क्या हुआ… इंदौर में दूषित मौतों के मामले का मिनट टु मिनट अपडेट जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *