इंदौर में सड़क हादसे में कंस्ट्रक्शन व्यापारी की मौत:दोस्त के साथ हनुमान मंदिर दर्शन कर लौट रहा था, सामने से बाइक ने मारी टक्कर

इंदौर के खुड़ैल इलाके में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हनुमान मंदिर दर्शन कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कंस्ट्रक्शन व्यापारी जितेंद्र राजदेव वर्मा (36) गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें देर रात एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। उनका साथी रोहित वर्मा घायल है और उपचार जारी है। जामनिया रिसोर्ट के पास हुआ हादसा पुलिस के अनुसार दुर्घटना जामनिया रिसोर्ट, देवगुराडिया के पास हुई। जितेंद्र निवासी सांईबाबा नगर और रोहित निवासी शांतिनाथपुरी बाइक से इंदौर लौट रहे थे, तभी सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में दोनों को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। रात में जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। हनुमान मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे दोनों
दोनों दोस्त झाड़ उखाड़ हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान ही दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जितेंद्र कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और 7 वर्षीय बेटा है। माता-पिता बिहार में रहते हैं। परिवार ने बताया कि एक माह पहले ही जितेंद्र के छोटे भाई, जो आर्मी में थे, बीमारी के चलते दिल्ली के सैनिक अस्पताल में निधन हो गया था। अतीसरा भाई राजू बिहार में रहता है। तीनों भाइयों में जितेंद्र सबसे बड़े थे। पैसेंजर ऑटो से टकराई बाइक, एक मजदूर की मौत; एक घायल सुपर कॉरिडोर पर शनिवार को एक बाइक और पैसेंजर ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजय पुत्र विक्रम, निवासी दिलीप नगर के रूप में हुई है। उसका साथी भूरा भी इसी इलाके का रहने वाला है और उसे चोटें आई हैं। हादसा दिलीप नगर के पास उस समय हुआ, जब एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ऑटो रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *