इंदौर में स्कूल कार्यक्रम से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:हाथ पकड़कर साथ चलने को कहा, धमकाया; तुकोगंज पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इंदौर में स्कूल के कार्यक्रम से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ और धमकाने की घटना सामने आई है। शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। भागीरथपुरा निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका मंगलवार को अपनी दो बेटियों के साथ तुकोगंज थाने पहुंचीं। महिला ने बताया कि उनकी छोटी बेटी के स्कूल का कार्यक्रम रविंद्र नाट्य ग्रह में था। कार्यक्रम के बाद वे बड़ी बेटी के साथ घर के लिए निकलीं, तभी पीयूष उर्फ वीर सावरिया निवासी बाणगंगा उनका पीछा करने लगा। रास्ते में रोंका, हाथ पकड़ा कुछ दूरी चलने के बाद आरोपी ने छात्रा को आवाज देकर रोका और उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा से कहा ‘आज तुम्हारा बर्थडे है, चलो बाहर कहीं सेलिब्रेट करते हैं।’ जब छात्रा की मां ने आपत्ति जताई, तो आरोपी धमकाने लगा। महिला के शोर मचाने और आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान भी आरोपी अक्सर उसका पीछा करता है और बातचीत के लिए दबाव बनाता है। तुकोगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ और धमकी पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
डॉग लवर्स युवती को किया परेशान,एफआईआर
हीरानगर पुलिस ने भी एक डॉग लवर्स युवती को बदनाम करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली एक आर्टिस्ट मंगलवार को थाने आई। उसने बताया कि वह डॉग लवर्स है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डालती हैं। कुछ दिन पहले अर्पित कुमावत ने इंस्ट्राग्राम आईडी पर उसका एक वीडियो अपलोड कर दिया। उसने वॉट्सऐप के स्टेट्स पर भी इस तरह का वीडियो लगाया। उसके साथी रोहन और हर्ष ने इस पर कमेंट्स किए और एड्रेस लिखकर धमकी दी। वीडियो में बताया गया कि युवती डाॅगस को खाने में जहर मिलाकर देती है। अन्य लोगों के जब इस मामले में कॉल आए तो युवती ने मामले में आरोपियों को लेकर शिकायत कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *