इंदौर में स्वर्ण रथ पर निकले बाबा रणजीत:कड़ाके की ठंड में उमड़ी लाखों भक्तों की भीड़, जयघोष के साथ शुरू हुई बाबा की प्रभात फेरी

इंदौर में सोमवार तड़के 5 बजे स्वर्ण रथ पर सवार होकर बाबा रणजीत भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले। रणजीत हनुमान मंदिर से बाबा की प्रभातफेरी शुरू हुई। कड़ाके की ठंड के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर से लेकर महूनाके तक भक्तों का सैलाब है। जगह-जगह मंच पर भक्त बाबा का स्वागत करने के लिए जुटे हैं। भजनों पर भक्त झूम रहे हैं। जय रणजीत के जयघोष से क्षेत्र गूंज रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बाबा की एक झलक पाने को लालाइत दिखे। जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद है। मंदिर के बाहर आकर्षक लाइटिंग के बीच बाबा के रथ को भक्त रस्सी से खिंचते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भजन गायक अपनी-अपनी टीम के साथ भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दे रहे हैं। पांच विशिष्ट हनुमान (कलाकार) भी प्रभात फेरी में आकर्षक का केंद्र है। भगवान राम और हनुमान की झांकियां भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *