इंदौर में 15 दिन में 12 वारदातें:सिलिकॉन सिटी में ज्वेलर्स के यहां 35 लाख की चोरी, रहवासी बोले- पुलिस गश्त ही नहीं होती

राऊ की सिलिकॉन सिटी में चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में धावा बोला और सोने-चांदी व डायमंड के करीब 35 लाख के जेवर चुरा ले गए। चोर ज्वेलरी दुकान में पड़ोस के मकान की बाहरी सीढ़ियों से घुसे। फिर छत के रास्ते से ज्वेलरी शॉप की पहली मंजिल पर जाकर दरवाजे का सेंट्रल लॉक तोड़ा और 8 मिनट में शॉप से 35 लाख के जेवर चुरा ले गए। राऊ पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात श्री ज्वेलर्स के यहां हुई। इसके संचालक देवेंद्र सोनी ने बताया कि वे दो दिन से बाहर थे। दुकान बेटा पलाश संभाल रहा। सोमवार सुबह दुकान पहुंचे तो सोने व डायमंड के मुख्य जेवर गायब मिले। दुकान में पहली मंजिल का गेट टूटा मिला। वारदात कर बायपास से आसानी से निकल जाते रहवासियों का आरोप है कि सिलिकॉन सिटी में पुलिस की गश्त नहीं होती है। बीट के जवान दिन व शाम को एक राउंड लेकर निकल जाते हैं। क्षेत्रवासी पीयूष जोशी बताते हैं कि बायपास तक कॉलोनी फैली है। वारदात के बाद चोर, बदमाश बायपास से आसानी से निकल जाते हैं। व्यापारी धर्मेश गुप्ता ने बताया 15 दिन में इलाके में 12 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उधर, एसीपी गांधी नगर निधि सक्सेना ने कहा, रहवासियों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त में पार्टियां भेजेंगे। वहीं ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी में अहम सुराग मिले हैं। जल्द खुलासा करेंगे। फिंगर प्रिंट्स से जांच घटना के बाद राऊ पुलिस टीम के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। यहां से टीम ने चोर के फिंगर प्रिंट्स के निशान मिले हैं, जिसे जांच में लिया है। इधर पूरी घटना में चोरों का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। एक दुकान में अंदर था तो दूसरा साथी बाहर खड़ा नजर आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *