शहर में उज्जैन रोड के पंचडेहरिया में वेल्डिंग के दौरान पटाखों में हुए ब्लास्ट के बाद बुधवार को अलग-अलग तहसीलों में जिला प्रशासन की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। सांवेर की जिस फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ, वह पूरी तरह अवैध थी।हातोद के सोनगिरी में 100 किलो से ज्यादा बारूद और पैकिंग सामग्री मिली, जिसे जब्त कर गोडाउन जमींदोज कर दिया गया। बिचौली हप्सी के खुले मैदान में रस्सी बम सुखाए जा रहे थे, जबकि राऊ क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पकड़ी गई। खास बात यह है कि हरदा पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हादसे के बाद पिछले साल हुई सख्त कार्रवाई के बावजूद अवैध पटाखा निर्माण फिर होने लगा। यदि पंचडेहरिया की घटना सामने न आती तो इंदौर में भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, फैक्ट्रियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। फरवरी 24 में 20 से ज्यादा फैक्ट्रियां सील की थी पौने दो साल पहले हरदा ब्लास्ट के बाद इंदौर में भी जिला प्रशासन ने कई पटाखा गोडाउन पर छापामारी कर कार्रवाई की थी। इस दौरान अलग-अलग गड़बड़ियां मिलने पर पटाखों के दो कारखानों समेत विस्फोटक पदार्थों के कारोबार से जुड़े 20 प्रतिष्ठानों को सील किया था। हातोद : गोदाम जमींदोज किया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ग्राम सोनागिर स्थित चावड़ा कृषि फार्म हाउस से करीब 100 किलो बारूद जब्त किया गया। यहां सुतली बम सहित अन्य पटाखों का अवैध निर्माण किया जा रहा था। फार्म हाउस में गायों का शेड बनाकर अवैध पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी। गोदाम को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। फार्म हाउस हितेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के नाम है, जिसे मार्च माह से राहुल अग्रवाल (41), निवासी विद्या पैलेस कॉलोनी ने किराए पर लिया था। मौके से विजय सिंह, सागर प्रजापत और रंजीत ठाकुर को हिरासत में लिया गया। सांवेर – सरकारी जमीन पर चल रही थी फैक्ट्री उज्जैन रोड के पंचडेहरिया में मंगलवार को लगी अवैध पटाखा गोडाउन 10 हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था। एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर ने बताया कि गोडाउन सरकारी रास्ता मद की भूमि, पर राहुल अग्रवाल निवासी छोटा बांगड़दा ने बनाया था। बिचौली हप्सी – खुले में सुखा रहे थे सुतली बम बिचौली हप्सी के ग्राम राजधरा में अकरम मंसूरी की सना फायर वर्क्स पटाखा इकाई पर भी कार्रवाई की गई। सुतली बम खुले में सुखाए जा रहे थे। गंभीर दुर्घटना की आशंका थी। एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि पटाखा इकाई को सील कर पंचनामा बनाया गया है। राऊ – बिना अनुमति चल रही थी फैक्ट्री, सील की राऊ में अवैध रूप से पटाखों का विक्रय करते पाए जाने पर चांद सितारा पटाखा हाउस काे सील किया गया। एक अन्य जांच में ग्रो वेल फीड प्रोडक्शन यूनिट में आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं मिला। एसडीएम गोपाल वर्मा ने बताया कि यूनिट को सील किया है। पटाखा फैक्टरी संचालन के नियम ये हैं…


