इंदौर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, एक मौत, 11 घायल:4 की हालत गंभीर, एक और के मलबे में दबे होने की सूचना; रेस्क्यू में जुटी टीमें

इंदौर में सोमवार रात करीब सवा 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। शहर के रानीपुरा इलाके में 3 मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें एक 3 महीने की बच्ची भी शामिल हैं। घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने घायलों का हाल जाना और उनके उचित इलाज के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि एक शख्स अभी भी मलबे में दबा हुआ है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है। 3 मंजिला बिल्डिंग में 4 परिवार रहते थे, 13 लोग दबे
बताया जा रहा है कि जो 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी है, उसमें 4 परिवार रहते हैं। मकान गिरने से 13 लोग इसमें दब गए थे। ये मकान किसी सम्मू बाबा का है, जो करीब 10-15 साल पुराना है। ये भी बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बिल्डिंग में दरारें पड़ गई थीं। एक स्थानीय व्यक्ति ने ये भी बताया कि मकान के तलघर में पानी भरा रहता था, इससे ये धंस गया था। मेयर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ​​​​समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा ‌विधायक गोलू शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसे पुलिस ने वहां से हटाया। बिजली कंपनी ने इलाके की बिजली काट दी। रेस्क्यू टीम ने बिजली के तारों को काटा है ताकि रेस्क्यू तेजी से किया जा सके। मौके की तस्वीरें देखिए – ये 11 लोग घायल हुए अल्फिया नाम की युवती की मौत
अल्फिया पिता रफूद्दीन नाम की 20 साल की युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे अचेत हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर में मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *