सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 65वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हॉल में शुरू हुई। इसमें अद्वैत सिंह चौहान, तीर्थ गोयल, मन बडजत्या और नायशा पुरोहित ने अपने प्रारंभिक लीग मैच जीते। अद्वैत सिंह चौहान ने 13 वर्ष बालक वर्ग में अशांक मिश्रा को तीन गेमों के संघर्ष में 15-7,14-16,15-12 से हराया। अद्वैत दूसरा गेम 14-12की बढ़त लेकर हारे, मन बडजत्या ने अद्वैत सिंह चौहान को 15-7,15-4 से और तीर्थ गोयल ने अशांक मिश्रा को 15-10,12-12 से पराजित किया। नायशा पुरोहित ने रित्वी दवे को 15-6,15-3 से हराया। सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक और प्रशिक्षक धर्मेश यशलहा ने बताया कि मुकाबले लीग आधार पर योनेक्स फेदर शटलकाकस से हो रहे हैं।


