इंदौर से इंडिगो की 8 उड़ानें फिर निरस्त:नए साल में भी यात्रियों की परेशानी बरकरार, एक महीने से जारी है संकट

नए साल में भी इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कंपनी ने इंदौर से संचालित होने वाली 8 उड़ानों को निरस्त कर दिया। इनमें दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई जाने वाली प्रमुख उड़ानें शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को भी इंडिगो की 6 उड़ानें निरस्त की गई थीं। इंडिगो द्वारा क्रू मेंबर की कमी का हवाला देकर एक दिसंबर 2025 से उड़ानें निरस्त की जा रही हैं। एक माह बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। रोजाना उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशनल कारण और मौसम का हवाला इंडिगो की ओर से उड़ानें निरस्त किए जाने के पीछे कहीं ऑपरेशनल तो कहीं खराब मौसम को वजह बताया जा रहा है। हालांकि यात्रियों का कहना है कि आखिरी समय में फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी पूरी यात्रा योजना बिगड़ जा रही है। रिफंड-रि-बुकिंग से नहीं मिल रही राहत कंपनी यात्रियों को रिफंड और रि-बुकिंग का विकल्प तो दे रही है, लेकिन अधिकतर मामलों में यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आखिरी समय में दूसरी एयरलाइंस की उड़ानों में टिकट लेने पर यात्रियों को कहीं ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। नियम बदले, फिर भी हालात जस के तस अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा फ्लाइट स्टाफ के कार्य समय में किए गए बदलावों के चलते एक दिसंबर 2025 से इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुई थीं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने इन नियमों को लागू करने की अवधि फरवरी तक बढ़ा दी। इसके बावजूद इंडिगो की उड़ानें लगातार निरस्त हो रही हैं। कब सुधरेंगे हालात, कोई जवाब नहीं सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह स्थिति कब सामान्य होगी, इसे लेकर न तो इंडिगो और न ही संबंधित अधिकारी कोई स्पष्ट बयान देने को तैयार हैं। ऐसे में नए साल में भी इंदौर से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कल भी कैंसिल हुई थी उड़ानें इंदौर से इंडिगो की उड़ाने नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को भी कैंसिल हुई थीं। कंपनी ने इंदौर से 4 उड़ानों को निरस्त किया है। इनमें सुबह की दिल्ली और शाम की हैदराबाद उड़ान शामिल थी। कंपनी ने कल 6:50 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर 7:25 बजे वापस हैदराबाद जाने वाली और 7:10 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 7:40 बजे वापस जाने वाली उड़ान को इंडिगो एयरलाइंस ने निरस्त किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *