इंदौर हादसे के बाद धार नगर पालिका अलर्ट:मकर कुंड फिल्टर प्लांट में टंकी और सफाई व्यवस्था का हुई जांच

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद धार नगर पालिका सतर्क हो गई है। सावधानी के तौर पर, नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहर के प्रमुख मकर कुंड फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। पानी की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था की जांच इस निरीक्षण में नगर पालिका सीएमओ, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद मौजूद रहे। टीम ने फिल्टर प्लांट में पानी की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, टैंकों, पाइपलाइन और सप्लाई सिस्टम का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक पानी की टंकी बिना ढक्कन के पाई गई। इस पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल ढक्कन लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, शहर के विभिन्न इलाकों में पाइपलाइन की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पेयजल लाइन में ड्रेनेज या अन्य दूषित पानी न मिल रहा हो। इसके अतिरिक्त, पानी सप्लाई वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन लीकेज की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य इसका उद्देश्य किसी भी तरह की लापरवाही को रोकना और शहरवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। नगर पालिका सीएमओ विश्वनाथ सिंह ने बताया कि फिल्टर प्लांट का निरीक्षण हर 15 दिन में नियमित रूप से किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण इंदौर की घटना के बाद नहीं, बल्कि नगर पालिका की रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *