इंद्रलोक अपार्टमेंट के जागरण में गूंजे माता के जयकारे, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

नववर्ष के पहले दिन गुरुवार शाम इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर 02 स्थित इंद्रलोक अपार्टमेंट भक्ति और श्रद्धा के उल्लास में डूबा दिखा। यहां पिछले 14 वर्षों की परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी ”माता का जागरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देर रात तक भजनों पर भक्त झूमते रहे। स्थानीय कलाकारों ने सुरीली आवाज व भक्तिपूर्ण भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह ने किया। कलाकारों ने प्रस्तुत देवी गीतों पर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा वातावरण ”जय माता दी” के जयकारों से गुंजायमान रहा। मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, शैलेश कुमार, आमोद दूबे, राजीव चौधरी, संजीव तिवारी, हरिशंकर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *