इंद्रावती नदी पुल से कूदा नाबालिग, रेस्क्यू जारी:रायगढ़ से जगदलपुर नानी घर घूमने आया था, पुल के पास मिली स्कूटी, तलाश जारी

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी के पुल से एक 17 साल का नाबालिग कूद गया है। जिसकी तलाश लगातार जारी है। फिलहाल अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुल पर स्कूटी मिली है, जिससे नदी में ही कूदने की संभावना है। फिलहाल तलाश जारी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग रायगढ़ का रहने वाला है। वो अपनी नानी के घर जगदलपुर आया हुआ था। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे घर से निकल गया था। तब से लगातार उसकी तलाश जारी है। घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं आज शुक्रवार को इंद्रावती नदी पुल के पास स्कूटी मिली। जिसके बाद से अंदेशा लगाया जा गया कि वह नदी में कूद गया है। जिसके बाद पुलिस ने SDRF की टीम को इसकी जानकारी दी। वहीं टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद से लगातार उसकी तलाश जारी है। आज शुक्रवार की शाम तक अब उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *