छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी से दो दिन पहले मिले एक महिला की लाश बरामद की गई थी। नजिसकी शिनाख्त संगीता कश्यप के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला पथरागुड़ा की रहने वाली थी। डिमरापाल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। लेकिन कुछ साल पहले ही मानसिक तनाव के चलते इसने नौकरी छोड़ दी थी। वहीं शव मिलने के बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


