लुधियाना| लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने वार्ड-30 की इंद्रा कॉलोनी में नव स्थापित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक पराशर ने बताया कि निवासियों को पीने योग्य पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में करीब 12.50 लाख रुपए की लागत से 25 एचपी का ट्यूबवेल लगाया है। लुधियाना सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को विकसित करने और निवासियों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।


