इंद्रेश उपाध्याय की शादी में तिरुपति बालाजी का स्वरूप दिखा:देशभर से साधु-संत दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने जयपुर पहुंचे, देर रात निकली बारात

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को यमुनानगर (हरियाणा) की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में सात फेरे लिए। वैदिक रीति-रिवाज से हुई शादी की मुख्य रस्में करीब 3 घंटे तक चलीं। इसके बाद देर रात इंद्रेश उपाध्याय की बारात निकली। रात को हुए आशीर्वाद समारोह में ताज आमेर होटल के कुंदनवन को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया था। इस दौरान देशभर से आए साधु-संतों ने कथावाचक को आशीर्वाद दिया था। यहां क्लासिकल म्यूजिक का स्टेज बनाया गया था, जहां कलाकारों ने भक्ति रस पर आधारित रागों पर प्रस्तुतियां दी थीं। शुक्रवार को कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री, देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटी मौजूद रहे थे। शादी समारोह की PHOTOS… 1 मिनट में देखिए इंद्रेश उपाध्याय की शादी का VIDEO:सोने सी चमकती साड़ी में सजी दुल्हन, हंसी-मजाक करते दिखे धीरेंद्र शास्त्री पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *