इंप्रूवमेंट ट्रस्ट न्यू अमृतसर में बनाएगा 320 फ्लैट्स, बैसाखी पर होगी शुरूआत

शहर के लगातार कंजस्टेड होने और ट्रैफिक, सीवरेज जैसी समस्याओं के कारण लोग शहर से बाहर की तरफ भाग रहे हैं। इसके लिए उनको प्राइवेट कॉलोनाइजर कॉलोनियां काट आवासीय सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। इस कड़ी में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भी पहल करता रहा है। खैर, नए साल पर ट्रस्ट नगरवासियों के लिए आवासीय तोहफा तैयार करने जा रहा है। यह तोहफा न्यू अमृतसर इलाके में 320 फ्लैट्स के रूप में वजूद में आएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तालवाड़ कहते हैं कि यह निर्माण अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और लोगों की जेब के मुताबिक भी। ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तालवाड़ का कहना है कि ट्रस्ट ने न्यू अमृतसर में करीब 4 एकड़ जमीन पर फ्लैट्स के तैयार करने की पूरी व्यवस्था की है। इसमें दो कैटेगरी के 320 फ्लैट होंगे। इसमें हाई इनकम ग्रुप (एमआईजी) के 160 फ्लैट हैं तो मीडियम इनकम ग्रुप (एमआईजी) के भी 160 फ्लैट। उनका कहना है कि 6 टावरों वाले 10 मंजिला फ्लैट्स को ट्रस्ट खुद तैयार करेगा। इसलिए इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की क्वालिटी, काम की गुणवत्ता कम्यूनिटी हॉल, पार्क, पार्किंग, ग्रीनरी, सिक्योरिटी, सीवरेज समेत अन्य जरूरी और बुनियादी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। कीमत बारे उनका कहना है कि एमआईजी की प्रति फ्लैट कीमत 58.50 लाख तो एमआईजी की कीमत 49.50 लाख रुपए रखी गई है। फ्लैट्स में सोलर पैनल भी लगेंगे ताकि बिजली की समस्या न रहे। साथ ही हरेक माले के लिए लिफ्ट की व्यवस्था होगी। न्यू अमृतसर जालंधर रोड के किनारे बसा है। इसलिए आवाजाही में भी फ्लैट वालों को सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *