इंफ्लुएंसर अरमान मलिक की पत्नी पायल ने माफी मांगी:पटियाला काली माता मंदिर पहुंची, बेटी के लिए बनाया था वीडियो; पुलिस शिकायत भी हुई

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरमान मलिक की पत्नी व बिग बॉस OTT सीज़न 3 में दिखी पायल मलिक ने काली माता का रूप धारण एक वीडियो किया था। इसमें वह मां काली के वेश में, हाथ में त्रिशूल और मुकुट पहने हुए थीं। इस चीज विरोध शुरू हो गया था। लोगों को कहना था कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं, मोहाली के जीरकपुर थाने में शिकायत भी हुई थी। इसी मामले में अब आज पायल अपने पति के साथ पटियाला स्थित काली माता मंदिर पहुंची। साथ ही, उन्होंने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का उनका सोच नहीं था। साथ ही वायदा कि भाविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी। इस दौरान हुए सारे मामले को दो प्वाइंटों में जाने 1. पायल और उसके पति काली माता मंदिर पहुंचे। वहां पर पहले ही मंदिर कमेटी व धार्मिक संस्थाओं के मेंबर मौजूद थे। इसके बाद इस बारे में सवाल जवाब शुरू हुए। पायल ने बताया कि मेरी बेटी काली मां मेरी बेटी काली माता की बहुत बड़ी भक्त है। वह सारा समय काली मां काली मां कहती रहती है। मुझे लगा कि मैं अपनी बेटी के लिए लुक क्रिएट करूं। शायद मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई। जितने लोग भी मुझे सुन रहे हैं, जो मैंने गलती की है, वह कोई दोबारा न करें। सभी संगठनों से मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। 2.जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें अपनी गलती का अहसास है, तो इस पर पायल का जवाब था कि हां, मुझे इस गलती का अहसास है। जब उन्होंने वीडियो बनाई थी, उसके बाद उसे अहसास हुआ कि गलती हो गई। इसके बाद उन्होंने यह वीडियो हटा दी थी। जबकि अन्य पेज वालों ने वह वीडियो अपने पास रखकर आगे शेयर की। उसने तीन महीने पहले ही वह वीडियो हटा दी थी। फिर वहां मौजूद लोगों ने दलील दी कि आपके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी वीडियो पड़ी है। इस पर उनका जवाब था कि उन्होंने हटा दी है। 3. संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने के लिए इस तरह के प्रयास किए जाते हैं। धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जाता है? आपको पता है कि पंजाब सरकार ने बेअदबी करने वालों को उम्रकैद की सजा का प्रावधान करने जा रही है। इस पर पायल का जवाब था कि मैं सभी संस्थाओं से माफी मांगती हूं। पूरे जीवन में दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगी। वहीं, संस्थाओं ने पूछा कि क्या आप मानते हैं कि आपने नग्नता वाले कपड़े पहने थे। इस पर भी उन्होंने अपनी गलती मानी। कौन पायल मलिक पायल मलिक एक भारतीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, इंस्टाग्राम स्टार, और यूट्यूबर हैं। वह पति अरमान मलिक के साथ वीडियो बनाती है। 1994 में नई दिल्ली में जनम हुआ। बिग बॉस OTT सीज़न 3 में दिखीं। शो में पति अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृति मलिक के साथ संयुक्त रूप से भाग लिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *