इंश्योरेंस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

ईएसआईसी के पूर्वी क्षेत्र के इंश्योरेंस कमिश्नर (आईसी) प्रणय कुमार सिन्हा ने नामकुम स्थित रांची क्षेत्रीय कार्यालय एवं डीसीबीओ, खूंटी का निरीक्षण किया। खूंटी दौरे के दौरान क्षेत्रीय निदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय उन्होंने शाखा प्रबंधक एवं चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बीमित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ईएसआईसी की सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि ईएसआईसी के अंतर्गत बीमित व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा उपचार, दवाइयां एवं नकद लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *