इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी ID बनाकर फोटो की वायरल:एडिट कर अश्लील फोटो बनाई; सागर के बंडा थाने में शिकायत

सागर के बंडा थाना क्षेत्र में युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और एडिट कर अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने शनिवार को थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत की। बताया कि मेरे नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई है। आईडी पर मेरी फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर वायरल की है। फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं। उक्त फोटो मुझे बदनाम करने की नीयत से वायरल की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में रहने वाला एक युवक उससे बात करने के लिए कहता था. लेकिन मैंने बात करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसने मुझे बदनाम करने की धमकी दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला जांच में लिया। साइबर सेल से आईडी के संबंध में जांच कराई गई है। जांच में सामने आया कि गुलशन नाम के युवक ने उक्त आईडी बनाई थी। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर बंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *