इंस्टाग्राम पर Love-You लिखा…3 दिन बाद पत्नी का गला काटा:धमतरी में कैरेक्टर के शक में हसिया से वारदात, 3 महीने पहले हुई थी शादी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पति ने सब्जी काटने वाले हसिया से अपनी पत्नी का गला काट दिया। वार्ड क्रमांक 15 में मंगलवार (10 जून) सुबह पत्नी की लाश उसके कमरे में मिली। घर वाले खेत में काम करने गए थे। आरोपी पति धनेश्वर पटेल ने खुद परिवार को बताया तो छोटे भाई ने थाने में सूचना दी। मामला नगरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मानसिक इलाज चल रहा था और वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक भी करता था। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया है। दोनों की शादी को 3 महीने ही हुए है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। बता दें कि आरोपी धनेश्वर का इंस्टाग्राम में शशिकांत पटेल के नाम से अकाउंट है। वह सोशल मीडिया में एक्टिव रहता था। अपने परिवार दोस्तों के साथ उसने कई फोटो अपलोड किया है। वहीं, 3 दिन पहले ही पत्नी संग फोटो डालकर उसने ‘लव यू’ लिखा था। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद आरोपी पति धनेश्वर पटेल बिजली फिटिंग का काम करता था, घर के बाकी सदस्य खेती किसानी का काम करते थे। मीनाक्षी धमतरी शहर से लगे मुजगहन की रहने वाली थी। दोनों की शादी तीन महीने पहले फरवरी महीने में हुई थी। तब से ही दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा था। ‘किसी से भी बात नहीं करने देता था’ जानकारी के मुताबिक, धनेश्वर अपनी पत्नी को किसी से भी बात नहीं करने देता था। यहां तक कि उसने आस-पड़ोस में लोगों से बात करने को भी मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था। मंगलवार को भी दोनों इसी बात को लेकर ही झगड़े थे। जिसके बाद गुस्से में आकर धनेश्वर ने सीधे उसका गला काट दिया। मीनाक्षी की मौत मौके पर ही हो गई। हिरासत में आरोपी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर लिया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। ………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… साली को चॉकलेट लेने भेजकर पत्नी को मार-डाला:ससुराल में घुसकर घोंटा गला, थाने में बोला-मार दिया हूं, बिलासपुर में 3 दिन में 4 मर्डर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार की शाम पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है कि पति ससुराल में जाकर पत्नी को मारा है। साली को चॉकलेट के लिए भेज दिया था। मौका मिलते ही गला घोंट दिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *