इंस्पेक्टर के घर चोरी:घर के सीसीटीवी कैमरों में कुछ रिकॉर्ड नहीं, पुलिस उलझी

कोलार के दानिश हिल्स में इंस्पेक्टर के घर चोरी करने वाले चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। इधर पुलिस के सामने एक परेशानी आई है। जिस इंस्पेक्टर के घर में चोरी हुई, उस घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग ही नहीं हुई। ऐसा क्यों हुआ, पुलिस यह भी पता कर रही है। कोलार थाना प्रभारी संजय सिंह सोनी ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चोरी 31 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच की है। ​बता दें दानिश हिल्स निवासी कुसुम चौहान के घर से 20 लाख के गहने और 20 हजार की नकदी चोरी हुई है। कुसुम के पति नरोत्तम चौहान रेडियो शाखा में इंस्पेक्टर हैं। 31 दिसंबर को कुसुम परिवार सहित पति के भदभदा स्थित शासकीय आवास गई थीं। 4 जनवरी को लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। सबक : सीसीटीवी कैमरे बीच में चेक करते रहें इस चोरी ने एक सबक दिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे समय-समय पर चेक करते रहें। वे रिकॉर्डिंग प्रॉपर कर रहे हैं, यह जांच लें और डेटा डीवीडी में स्टोर हो रहा है, यह भी देख लें। कई बार लापरवाही भारी पड़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *