इकरारशुदा जमीन का दूसरे से किया एग्रीमेंट…पति-पत्नी गिरफ्तार:कारोबारी से 40 लाख लेकर गबन किए, पुलिस ने जांच के बाद किया अरेस्ट

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक ही जमीन का कई लोगों से एग्रीमेंट कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम जीराबाई और भोलाराम निषाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दंपती ने फुंडहर इलाके में जमीन बेचने के नाम पर कारोबारी से पैसा लिया और फिर जमीन का सौदा किसी और से कर लिया। जब इसकी जानकारी कारोबारी को हुई, उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दंपती को अरेस्ट किया है। तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ शिकायत कारोबारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने जीराबाई और भोलाराम निषाद से जमीन खरीदने का साैदा किया था। इकरारनामा के एवज में 40 लाख रुपए नकद दिया था। पैसा लेने के बाद जीराबाई और भोलाराम निषाद ने जमीन का सौदा किसी और से कर दिया। आरोपी पति-पत्नी से जब पीड़ित ने अपने पैसे मांगे, तो वो घुमाने लगे। आरोपियों की इस हरकत से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *