इको पार्क में हुए ब्लाइंड मर्डर का हमीरगढ़ थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है । हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को हमीरगढ़ के इको पार्क में ऐनीकट के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और इसके पहचान के प्रयास प्रारंभ किए थे।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का इंस्पेक्शन किया तो वहां एक कंपनी का आई कार्ड मिला उसके टुकड़ों को इकट्ठा करके जोड़ा गया तो आवेदक पर सिराज नाम और एक फोटो लगी मिली।इसके आधार पर इस फैक्ट्री से इस आईकार्ड के व्यक्ति की डिटेल पता की गई तो यह सिराज खान पिता इलियास खान (31) निवासी मुंबई का पाया गया। पूछताछ में मिलती गई जानकारी ये व्यक्ति 24 दिसंबर को फैक्ट्री में आया था और उसके बाद काम पर नहीं लौटा।इन्वेस्टीगेशन के दौरान पता लगा कि इस नाम का व्यक्ति भगवती लाल टेलर के मकान में किराए से रहता था।मकान मालिक व अन्य लोगों से इसके बारे में जानकारी जुटाने पर पता लगा कि उसके साथ तनवीर नाम का एक और व्यक्ति रहता था और दोनों साथ ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से कमरे पर नहीं आए थे। पुलिस ने तनवीर की डिटेल निकलवाई और उनके फार्म में लिखे हुए मोबाइल नंबर से उनकी कॉल डिटेल के आधार पर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे प्रयास नहीं हो सका।कई दिनो तक मृतक के परिजन नहीं आने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार किया और जांच शुरू की तो पता लगा की मृतक अपने दोस्त के साथ भीलवाड़ा में पिछले 8 महीने से मजदूरी कर रहा था।पुलिस तनवीर को तलाश करने गाजियाबाद रवाना हुई और उसे गिरफ़्तारी किया। पत्नी से बात करता था पति को पता चल गया पूछताछ में उसने ने सिराज की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मृतक की पत्नी और उसकी मोबाइल पर बातचीत होती थी और इसका पता सिराज को लग गया था। इसके चलते सिराज को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और 30 दिसंबर को सिराज को घूमने चलने की बात कह कर इको पार्क की ओर ले गया जहां उसने एक बोतल से सिराज के सिर पर वार किया जिससे बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसने कई आरोपी ने उसे पर कई बार वार किया पहचान छुपाने के लिए उसके मुंह पर दो पत्थर मारे और उसकी लाश को खाई में डाल दिया,और उसका मोबाइल अपने साथ ले गया। फिर अपना सामान पैक कर दिल्ली होते हुए गाजियाबाद चला गया और वहां मजदूरी करने लगा फिलहाल पुलिस से डिटेल पूछताछ में लगी है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय कुमार, दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ,कांस्टेबल विशंभर दयाल नेतराम,बलवीर,रवि और हरेंद्र सिंह शामिल है।


