इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में नववर्ष उत्सव:भोले बाबा आकर्षक श्रृंगार; 56 भोग लगाए, अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुए भक्त

धामनोद के श्री इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर परिसर में नववर्ष उत्सव शनिवार को अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार किया गया और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव पिछले 28 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। भक्त अपने नए साल की शुरुआत बाबा के चरणों में शीश नवाकर करते हैं। परंपरा के अनुसार, इच्छापूर्ति हनुमान जी को दिव्य स्वरूप में सजाया गया और उन्हें 56 भोग अर्पित किए गए। महाआरती और अन्नकूट प्रसादी का वितरण शनिवार, 3 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे भव्य महाआरती की गई। इसके बाद शाम 7:00 बजे से अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आकर्षण का केंद्र: फूल बंगला और नयनाभिराम श्रृंगार भक्तों के लिए बाबा का श्रृंगार और विशेष रूप से तैयार किया गया फूल बंगला दर्शन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *