सिटी रिपोर्टर| रांची भारत-इजराइल जी टू जी कोलेबोरेशन के तहत देश के शहरों में टिकाऊ जल प्रबंधन को लेकर इजरायल में 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक एक्सपोजर विजिट के तहत कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान भारत के विभिन्न राज्यों में जल प्रबंधन पर हो रहे कार्यों के मॉडल पर भी चर्चा होगी। भारत सरकार की ओर से विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इजराइल के लिए रवाना हो गया है। झारखंड के राज्य शहरी विकास अभिकरण में सहायक निदेशक सूरज उरांव इजराइल के लिए रवाना हो गए हैं। एक्सपोजर विजिट के दौरान इजराइल में क्रियान्वित एडवांस्ड वाटर मैनेजमेंट, पेयजल उपलब्धता आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी ।


