इटखोरी | प्रखंड सभागार में शनिवार को इटखोरी बाजार से यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बाकिंरा एवं सीओ सविता सिंह ने किया। बैठक में इटखोरी बाजार के व्यवसायिक संघ के लोग, मुखिया और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि जितने भी व्यवसाईयों का घर अतिक्रमण में आ रहा है, वे स्वयं मकर संक्रांति तक हटा लें। अन्यथा मकर संक्रांति के बाद प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। चुकी इससे पूर्व तीन बार अतिक्रमणकारियों को प्रशासन द्वारा नोटिस भी दिया गया है। बैठक में राजस्व कर्मचारी अनुभव आनंद, जिप सदस्या सरिता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि सिंटू यादव, उप प्रमुख संजय गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, दिलीप कुमार, रतन शर्मा, सतीश सिंह, इटखोरी मुखिया जुगेश्वर दांगी, भरत साव, महेश केसरी, विजय चौरसिया, सच्चिदानंद प्रसाद समेत व्यवसायी संघ के लोग उपस्थित थे।


