इटखोरी में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगी, बाल- बाल बचे लोग

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी चौक स्थित इंदिरा क्लब के बाहर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार 11 दिन की है। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बगल के एक दुकान में वेल्डिंग हो रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के दौरान बगल के फुटपाथ के दुकान जूस कॉर्नर और एक फल दुकान में लगे प्लास्टिक धू-धू कर जलने लगा। फिर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाए। फिर पावर हाउस से बिजली कटवाई गई। इस दौरान कुछ देर तक बिजली बाधित रहा। फिर बिजली मिस्त्रियों ने उक्त ट्रांसफार्मर का जंफर और फ्यूज बांधकर बिजली को पुनः चालू किया। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अगल-बगल में दुकान नहीं लगनी चाहिए। अन्यथा कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *