इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में फिर एक तेंदुए की मौत:मृत मिला तेंदुआ, 4 दिन पहले भी करंट से गई थी मादा तेंदुए की जान

इटारसी स्थित आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) क्षेत्र में फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। सोमवार को सर्चिंग के दौरान तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। दोपहर 12 बजे तेंदुए के मौत की सूचना वन विभाग को मिली। जिससे हड़कंप मच गया। तेंदुआ के मौत की 4 दिन में दूसरी घटना है। चार दिन पहले भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पावर हाउस के पास बिजली के करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना शाम करीब 5 बजे की है। रात में शव बागदेव चौकी पर लाकर उसका अगले दिन अंतिम संस्कार हुआ था। तेंदुआ के करंट की चपेट में आने से मौत की पुष्टि भी हुई थी। मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था, कि सोमवार को फिर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में ही एक ओर तेंदुए के मृत मिलने की जानकारी आई। सूचना मिलने पर रेंजर महेंद्र गौर, डीएफओ मयंक सिंह गुर्जर घटना स्थल पर पहुंचे। सीसीएफ अशोक कुमार चौहान भी कुछ देर से घटना स्थल पहुंचेंगे। तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक करीब 2, 3 दिन पुराना तेंदुए का शव है। फिलहाल में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सर्चिंग के दौरान मिला मृत तेंदुआ सीसीएफ अशोक कुमार चौहान ने बताया चार दिन पहले मादा तेंदुए की करंट से मौत हुई। जिसके बाद हमने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पावरहाउस वाले उक्त क्षेत्र में सर्चिंग के निर्देश दिए थे, ताकि कही मादा तेंदुआ के बच्चे आसपास ओर न हो। इसलिए सर्चिंग कराई जा रही थी, इस बीच सोमवार को तेंदुआ मिला। तेंदुआ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल जांच करवा रहे है। डॉग स्क्वॉड भी घटना स्थल के लिए रवाना हुआ तेंदुआ के मौत की जानकारी मिलते ही अफसरों के अलावा डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *