इटालियन पिस्टल संग पकड़ा झज्जर का पहलवान ‘चोटीवाला’:सुशील का शागिर्द, पेशी के वक्त उसी ने हथियार दिलाया; टारगेट का इंतजार था

हरियाणा के झज्जर में 2 दिन पहले इटालियन पिस्टल और 6 कारतूस के साथ गिरफ्तार हुए युवक को लेकर पुलिस ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया है कि आरोपी युवक सागर हत्याकांड में जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार का शागिर्द था। सुशील की पत्नी के सहरावत गोत्र का होने के कारण उससे भाईचारा बना। पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया है कि युवक से जो इटालियन पिस्टल मिली है, वह उसे सुशील कुमार ने ही उपलब्ध करवाई थी। हालांकि, उसे यह नहीं बताया गया था कि इस पिस्टल का उसे करना क्या है? सुशील ने उसे आगे के लिए कोई निर्देश नहीं दिए थे। पुलिस पूछताछ के लिए सुशील को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। आरोपी की पहचान विशाल सहरावत उर्फ चोटीवाला के रूप में हुई है। वह झज्जर के बरोहड़ गांव का रहने वाला है। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार से उसने पहलवानी सीखी। इसके बाद वह साल 2021 में रेसलिंग में अंडर-19 नेशनल तक खेल चुका है। पुलिस कमिश्नर ने आरोपी के बारे में ये बातें बताईं… 3 पॉइंट्स में जानिए वह घटना, जिसके कारण सुशील कुमार जेल गया… पुलिस के अनुसार, मारपीट के पीछे की कहानी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *