सरायकेला । सरायकेला-खरसावां सड़क मार्ग पर बड़बिल गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से जंबू जामुदा नामक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हों गई। मृतक खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरासाही गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक जंबू जामुदा इलेक्ट्रिशियन का काम करता था ।इधर कुछ दिनों से सरायकेला महिला कॉलेज तथा आसपास के क्षेत्र में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और कार्य को समाप्त करने के पश्चात रोजाना खरसावां लौट जाता था। सोमवार की रात 9:00 बजे के आसपास वह काम खत्म कर पैशन मोटरसाइकिल से खरसावां लौट रहा था। उसी समय बड़बिल गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसे अपने चपेट चपेट में ले लिया ।घटना में उसे गंभीर चोट लगा है स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल एंबुलेंस को इसकी जानकारी दी गई। एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल ले आई ,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है ।शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह 10:00 बजे होगी। भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-बड़ा कांकड़ा मार्ग पर बड़ा काकड़ा गांव के समीप सोमवार की दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय छुटू महतो की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक छुटू के पत्नी के भाई प्रकाश महतो ने बताया कि कालागुजू निवासी मृतक छुटू महतो वर्तमान में अपने ससुराल सिंहपुर में रहकर प्राइवेट ड्राइवरी और कभी मजदूरी का काम किया करता था। सोमवार की दोपहर सरायकेला से काम करके अपने बाइक से वापस अपने ससुराल सिंहपुर की ओर लौट रहा था। दोपहर तकरीबन 12:00 बजे बड़ा काकड़ा गांव के समीप खून से लथपथ गिरा हुआ अवस्था में पाया गया। सिर में अधिक चोट होने के कारण दुर्घटना की आशंका जताई गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से रोड एंबुलेंस द्वारा छुटू महतो को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छुटू महतो को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़े वाहन के ठोकर से उक्त दुर्घटना घटी है। बहरहाल मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट तौर पर मजदूरी का काम करने वाले मृतक छुटू महतो की डेढ़ साल की एक छोटी बच्ची है। सड़क दुर्घटना में छुटू महतो के मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर और गहरे सदमे का माहौल है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।


