इधर, पूर्व सीएम के खिलाफ शिअद का प्रदर्शन, केस दर्ज करने की मांग

भास्कर न्यूज | जालंधर दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी को लेकर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। इसमें कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा समेत एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान परगट सिंह घर से बाहर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आप नेताओं के पास जाने से रोक लिया। परगट सिंह ने कहा कि वह डरने वालों में से नहीं हैं, न हीघर के अंदर बैठने वालेहैं। दिल्ली वाले केजरीवाल और सिसौदिया चाहे मुझे पर 10 पर्चे कर दें, पर्चों से मुझे डर नहीं लगता है। प्रदर्शन करने आए आप नेताओं को विधायक ने दिल्ली वालों के ‘चपलचट्ट’ कहकर तंज कसा। मौके पर विधायक के घर के घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई, और दोपहर 2 बजे तक पुलिस मौजूद रही। विधायक परगट सिंह ने पुलिस से कहा कि वह उन्हें प्रदर्शनकारियों तक जाने दें या फिर वह लोग आकर मुझसे बात कर लें। ‘मैं तो अकेला ही हूं, मेरे से डिबेट कर लें। अगर एक भी बात का जवाब दें, तो मैं जिम्मेदार हूं।’ दिल्ली वालों ने चले जाना, पंजाब में इन्होंने ही रहना है और पंजाब की जनता को जवाब भी इनको ही देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी की वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है, अगर वीडियो में कुछ कहा गया है, तो वह आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है और कोई छेड़छाड़ हुई है, तो वह भाजपा की तरफ से की गई है। भाजपा और आप दोनों ही मिलकर खेल खेलती हैं। जब इस वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट 15 दिन में आनी है, तो पंजाब की आम आदमी पार्टी को इतनी जल्दबाजी क्यों है? आज इनको तकलीफ क्यों हो रही है? परगट ने कहा िक पंजाब में कत्ल होते हैं तो हम क्या सवाल न पूछे? मामला आप और भाजपा का है और पर्चा मेरे खिलाफ दर्ज किया जा रहा है। मुझ पर गुरुओं के अपमान का आरोप लगाकर सिखों का विरोधी बताया जा रहा है। उधर, विरोध करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि गुरुओं का अपमान पंजाब की धरती कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक परगट सिंह द्वारा ऐसी वीडियो शेयर करना बेहद निंदनीय है। आप ने परगट का घेराव कर उनसे इस मामले में जवाब मांगा है. भास्कर न्यूज | जालंधर दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ शनिवार को शिअद ने प्रदर्शन किया। गुरु नानक मिशन चौक में अकाली दल शहरी और देहात ने आतिशी पर केस करने की मांग की। पार्टी ने इसे लेकर जिले के डीसी को मांगपत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की है, जिससे सिख संगत रोष में है। उधर, धरना-प्रदर्शन के चलते घंटों आसपास के इलाके में जाम से लोग प्रभावित रहे। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नण, अकाली दल शहरी प्रधान हरिंदर सिंह ढींडसा, मोहिंदर सिंह केपी पूर्व सांसद, देहाती प्रधान बचित्तर सिंह कोहाड़, गुरमीत सिंह दादूवाल, रणजीत सिंह राणा, सुखमिंदर सिंह राजपाल, गुरकमल सिंह, रणजीत सिंह काहलों, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *