लुधियाना। इनकम टैक्स की टीम ने तहसील में जांच की। इस दौरान टीम ने रजिस्ट्री और दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। सोमवार को इनकम टैक्स की टीम हंबड़ा रोड स्थित तहसील में पहुंची जहां टीम ने तहसीलदार से मुलाकात की। टीम ने पूछा कि कितनी रजिस्ट्री है इस साल हुई हैं और रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली। इनकम टैक्स की टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की और विभिन्न सवालों के जवाब भी अधिकारी से पूछे। इनकम टैक्स अधिकारी ने बताया कि यह रूटीन जांच है।


