इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- विपक्ष को दबाने के प्रयास कर रही भाजपा, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने नागौर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 2 घंटे तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में शामिल हुए कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने के विरोध में आज सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया गया है। देश में भाजपा सरकार मनमानी कर रही है और धीरे-धीरे देश में आपातकाल की स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे आधारभूत मुद्दों को छोड़कर केंद्र सरकार जाति और धर्म के संघर्ष को बढ़ाने में लगी हुई है। केंद्र सरकार अनियंत्रित हो चुकी है और सिर्फ विपक्ष को परेशान करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के लोग सरकारी एजेंसियों को कठपुतली की तरह काम में ले रहे हैं। केंद्र सरकार की मनमानी खत्म नहीं हुई तो इन सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़, राजेंद्र फिड़ौदा, मनीष मिर्धा, जिला महासचिव दिलफराज खान, ब्लॉक अध्यक्ष पूनाराम मेघवाल समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *