आज यानी 15 सितंबर को वित्त वर्ष 2024-25 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आखिरी दिन है, अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) नहीं भरा है, तो आप इसे आसानी से घर बैठे भर सकते हैं। समय रहते रिटर्न भरना बेहद जरूरी है, ऐसा न करने पर 5000 रुपए तक जुर्माना और ब्याज का बोझ बढ़ सकता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) आनंद जैन (रीजनल काउंसिल मेंबर CIRC ऑफ ICAI) आपको बता रहे हैं कि आप कैसे 4 स्टेप्स के जरिए आसानी से अपना रिटर्न भर सकते हैं। 1. सभी कागजात तैयार रखें 2. सही आईटीआर फॉर्म चुनें 3. आईटीआर भरने के विकल्प 4. आईटीआर वेरिफिकेशन विशेषज्ञ की सलाह लें
यदि आपका रिटर्न कॉम्प्लिकेटेड है, जिसमें सैलरी, शेयर ट्रेडिंग से आय, कैपिटल गेन, अन्य स्त्रोत से आय, डिडक्शन, होम लोन आदि है तो भविष्य में किसी नोटिस की सम्भावना से बचने के लिए सीए के माध्यम से ही अपना रिटर्न फाइल करें। अंतिम तिथि चूक गए तो लेट फीस और ब्याज के साथ ये मुश्किलें ब्याज का अतिरिक्त बोझ समय से ITR न भरने के कई और नुकसान भी
यदि आईटीआर तय तारीख तक नहीं भरा तो पुराने टैक्स व्यवस्था का ऑप्शन नहीं मिलेगा। आयकर रिटर्न समय पर नहीं भरने पर करदाता को नई टैक्स व्यवस्था में ही रिटर्न भरना पड़ेगा। ऐसे में पुरानी व्यवस्था (जहां छूट और डिडक्शन मिलते हैं) का विकल्प नहीं चुन पाएंगे। ₹13 लाख सालाना आय पर 1 दिन की देरी से ₹6,104 का अतिरिक्त बोझ रिटर्न में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने से बचे
पिछले कुछ सालों में यह देखने में आया है कि करदाता ने अपनी अन्य स्त्रोत से आय को छुपाया गया या गलत डिडक्शन जैसे – LIC, मेडिक्लेम, हाउस होन इंटरेस्ट और प्रिंसिपल, संस्थाओ या पोलिटिकल पार्टी को चंदा आदि की गलत जानकारी दिखाकर अपना रिटर्न दाखिल किया गया और रिफंड लिया गया है। आज के समय में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास सभी जानकारी उपलब्ध है, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का प्रयोग करके रिटर्न का डाटा एनालिसिस किया जा रहा है, गलत जानकारी देने से भविष्य में नोटिस आने की सम्भावना रहती है जिसपर भारी ब्याज और जुर्माना देना पड़ेगा।


