भास्कर न्यूज|रामगढ़ इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने सोमवार को शहर के लेप्रोसी कॉलोनी में लोगों की सुविधा के लिए पानी का टैंक लगवाया। इस संबंध में क्लब के सदस्यों ने बताया कि छावनी परिषद की ओर से उक्त कॉलोनी में सप्लाई वाटर के तहत नल लगाया है। जहां से लोग पीने का पानी लेते हैं। लेकिन अब यहां टैंक लगाये जाने से लोग उक्त टैंक में पानी का स्टोर करेंगे। वहीं समयानुसार अपने खपत के अनुसार पानी लेंगे। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पीने का पानी के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। क्लब के सदस्यों द्वारा लेप्रोसी कॉलोनी में पानी का टंकी लगाये जाने के बाद लोगों ने क्लब के प्रति आभार भी जताया। मौके पर इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष पिंकी पोद्दार, सचिव नवलजीत कौर, राजेंद्र कालरा, जसप्रीत कौर, प्रियंका जैन सहित कई सदस्य शामिल थे।


