इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज का 41वां जिला सम्मेलन:अभिषेक बच्चन हुए शामिल, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज द्वारा रविवार को 41वां इनर व्हील जिला सम्मेलन ‘सिनर्जी’ आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन होटल सयाजी में किया जा रहा है। आयोजन की मेजबानी इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज कर रहा है। भोपाल राइज की प्रेसिडेंट रुखसाना मोहसिन के अनुसार, इनर व्हील क्लब विश्व के प्रमुख स्वैच्छिक महिला संगठनों में से एक है, जो पिछले 100 वर्षों से सामाजिक सेवा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय है।सम्मेलन में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट-304 की पिछले छह महीनों की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही आगामी छह महीनों की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *