बिलासपुर| इनर व्हील क्लब ट्रांस अरपा द्वारा लिंगियाडीह स्थित महिला वृद्धाश्रम माता रानी की कुटिया में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की ओर से वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ महिलाओं के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं, राशन, अनाज, तेल तथा आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। वृद्धाश्रम में वर्तमान में लगभग 25 वरिष्ठ महिलाएं निवास करती हैं, जिनमें कई अत्यंत वृद्ध और असहाय हैं। क्लब द्वारा समय-समय पर उपचार, खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरतों में भी सहयोग दिया जाता रहा है। सेवा कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष नीता महेश्वरी, सदस्य रचना सिंह, दीपाली दुआ, ऋचा जायसवाल, रीमा गुप्ता एवं अर्चना केडिया उपस्थित रहीं।


