इनहांसमेंट, नॉन-कंस्ट्रक्शन चार्जेज को लेकर लोगों का विरोध जारी

जालंधर| इनहांसमेंट और नॉन-कंस्ट्रक्शन चार्जेज से जुड़ी शिकायतों को लेकर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूर्या एनक्लेव, गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के निवासियों के साथ कोहली ने शिकायतों संबंधी जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई मामलों में नो ड्यूज सर्टिफिकेट और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के बावजूद ट्रस्ट की फाइलों में इनहांसमेंट और एनसीएफ चार्जेज दर्शाए जा रहे हैं, जो न केवल अनुचित है बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ा रहे हैं। इस दौरान राजन गुप्ता, गुलशन अग्रवाल, पवन सेतिया, मनीष कुमार और राजीव धमीजा ने कहा कि अनावश्यक चार्जेज पर तुरंत रोक लगाई जाए। राजविंदर कौर थियाड़ा ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित फाइलों की दोबारा समीक्षा का आदेश दिया और निर्देश दिए कि अगली सूचना तक ऐसे सभी भुगतानों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोकल गवर्नमेंट की मौजूदा नीतियों के अनुसार एक निष्पक्ष निर्णय इसी सप्ताह के भीतर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *