इनोवा चालक ने दो DIAL 112 वाहन में मारी टक्कर:भागने में एफआरवी से दुबारा भिड़ी कार, बोलेरो लगाकर घेराबंदी कर पकड़ा

ग्वालियर में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक इनोवा कार चालक ने नशे की हालत में पुलिस के दो DIAL 112 वाहनों को टक्कर मार दी। घटना रात 2.17 बजे बहोड़ापुर के रमजन नगर स्थित ATM से लौट रही एफआरवी पर हुई। पहली टक्कर के बाद आरोपी भाग निकला और आगे पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर दूसरी बार भी एफआरवी को टक्कर मार दी। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर कार को रोक लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने पुलिस को बताया कि डर के कारण वह लगातार गाड़ी भगाता रहा। बहोड़ापुर पुलिस के अनुसार, थाना की एफआरवी-18 (DIAL 112) रात करीब 2 बजे क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। वाहन में आरक्षक कोमल शरण, सैनिक राम मिलन शर्मा और पायलट कमलेश सिंह तैनात थे। एफआरवी-18 रात 2.17 बजे रमजन नगर स्थित ATM की रूटीन चेकिंग कर लौट रही थी। इसी दौरान इनोवा कार (नंबर MP07 BA-4802) का चालक तेज रफ्तार में आया और एफआरवी-18 में जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। भागने की कोशिश में दुबारा टक्कर एफआरवी के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत वायरलेस पर सूचना दी। कुछ ही मिनटों में आगे के चौराहे पर एफआरवी-17 ने इनोवा कार को घेरा। लेकिन आरोपी रुका नहीं,उसने दूसरी बार भी एफआरवी-17 में टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की। बोलेरो लगाकर रोकी गई कार दो बार टक्कर मारकर भाग रहे आरोपी को रोकने के लिए पुलिस ने आगे थाना की बोलेरो जीप लगा दी। इस बार इनोवा आगे नहीं बढ़ सकी और पुलिस ने कार को मौके पर ही जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तरुण शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी अचलेश्वर, 24 बीघा कॉलोनी के रूप में हुई है। नशे में होने की आशंका पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घबराकर गाड़ी भगाता रहा गिरफ्तार चालक तरुण शर्मा ने पूछताछ में बताया कि पहली टक्कर कार अनियंत्रित होने से हुई थी। इसके बाद उसे डर था कि पुलिस उसे पीटेगी, इसलिए वह घबराकर गाड़ी लगातार भगाता रहा। इसी दौरान उसने दूसरी बार भी DIAL 112 वाहन को टक्कर मार दी। सीएसपी ग्वालियर कृष्णपाल सिंह ने बताया कि एफआरवी वाहनों को टक्कर मारने वाली इनोवा कार जब्त कर ली गई है और चालक को गिरफ्तार किया गया है। नशे की पुष्टि के लिए मेडिकल कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *