इनोवेटिव हैंडमेड ज्वैलरी के लिए मार्केटिंग स्ट्रैटजी

जालंधर| पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर विमेन के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इनोवेटिव हैंडमेड ज्वैलरी के लिए मार्केटिंग स्ट्रैटजी विषय पर वेबिनार करवाया। इस सत्र की संसाधन व्यक्ति मनीषा धीमान रही। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रदर्शनियों और फ्रीलांसिंग के विशेष संदर्भ में विभिन्न मार्केटिंग रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन किया। इसके अलावा, उन्होंने ब्रांड निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया जिसमें लोगो बनाना और ब्रांड पहचान को बढ़ावा देना शामिल है। छात्रों ने वक्ता के साथ बातचीत की और अपने ग्राहकों को बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की। छात्र वेबिनार में शामिल हुए और विषय के बारे में दिलचस्प बातें सीखीं। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, और प्राचार्या डॉ. पूजा पराशर ने विभाग की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *