इन्वेस्टमेंट पर मुनाफे के नाम पर महिला से 14.44 लाख ठगे

लुधियाना| इन्वेस्टमेंट कर मुनाफे की लालच में महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई। जब तक महिला को इस ठगी का पता चलता, तब तक ठग उससे 14.44 लाख रुपए से ज्यादा ठग चुके थे। महिला की शिकायत पर जांच के बाद साइबर सैल ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किय। यह वारदात सराभा नगर, एक्सटेंशन, पक्खोवाल रोड की रहने वाली बब्बल के साथ हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे एक वॉट्सएप मैसेज आया और उसे एक ग्रुप में एड कर लिया गया। उसे इन्वेस्टमेंट कर भारी मुनाफे का लालच दिया गया। उससे अलग-अलग बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों पर 14.42 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।इसके बाद जब मुनाफे की बात आई तो आरोपियों ने ग्रुप ही बंद कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *