इन कैटेगरी में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

लुधियाना| डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन की ओर से ओपन डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप सब जूनियर तथा कैडेट के बीच स्प्रिंग बेल्स डे बोर्डिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदर नगर लुधियाना में करवाई जा रही है। एसोसिएशन सचिव राजविंदर सिंह ने बताया कि 2 दिवसीय चैंपियनशिप 23 और 24 को होगी । पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। सब जूनियर लड़के- लड़कियां के टूर्नामेंट 23 दिसंबर को होंगे। बच्चों के भार 22 दिसंबर को दोनों ग्रुप के शाम 4 से 5 बजे तक होंगे। इसके बाद खिलाड़ियों की एंट्री होगी। खिलाड़ी अपना जन्म सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे। सब जूनियर लड़के के लिए भार 30 किलो, 35 से कम, 40 से कम, 45 से कम, 50 से कम, 55 से कम, 60 से कम, 66 से कम, 66 से अधिक, लड़कियों के लिए 28 से कम, 32 से कम, 36 से कम, 40 से कम, 44 से कम, 48 से कम, 52 से कम, 57 से कम व 57 से अधिक। कैडेट लड़कों के लिए भार 50 से कम, 55 से कम, 60 से कम, 66 से कम, 73 से कम, 81 से कम, 90 से कम व 90 से अधिक। कैडेट लड़कियों में 40 से कम, 44 से कम, 48 से कम, 52 से कम, 57 से कम, 63 से कम, 70 से कम व 70 से अधिक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *