इब्बन से पिंक प्लाजा तक निकाली शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | अमृतसर क्रिसमस के उपलक्ष्य में पंकज रंधावा मिनिस्ट्री की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। झब्बाल रोड के गांव इब्बन स्थित चर्च से निकली शोभायात्रा में प्रभु यीशु मसीह का गुणगान किया गया। बाद दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक निकाली शोभायात्रा में मसीह भाईचारे के कई लोग पहुंचे। इस मौके पर भाजपा नेता पप्पू महाजन, जतिंदर गौरव, पास्टर बनी, लुक्स मसीह मुख्य रूप से शामिल हुए। शोभायात्रा से पहले पास्टर पूनम रंधावा और पास्टर पंकज रंधावा ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। शोभायात्रा में शामिल मसीह भाईचारे के लोगों द्वारा प्रभु यीशु मसीह का गुणगान किया। उन्होंने हाथों में प्रभु यीशु मसीह के सलीब पकड़े हुए थे। वहीं शोभा यात्रा में प्रभु यीशु मसीह की सुंदर झांकियां सजाई गई। यात्रा में लोग ट्रैक्टर ट्राली, कार और दोपहिया वाहनों में सवार होकर पहुंचे। चर्च से शुरू होकर शोभा यात्रा फताहपुर, खजाना गेट, लाहौरी गेट, लोहगढ़ गेट, हाथी गेट से होते हुए पिंक प्लाजा में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा जिन रास्तों से गुजरी वहां मसीह भाइचारे के लोगों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। इस मौके पर पास्टर रंधावा ने कहा कि हमें प्रभु यीशु मसीह के बताएं मार्ग पर चलते हुए किसी की निंदा और चुगली नहीं करनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने विश्व, देश और राज्य की सुख शांति के लिए प्रभु के आगे प्रार्थना की। सभी ने मिलकर प्रभु यीशु मसीह के सुंदर गीत गाए। इस मौके पर संजय, जिम्मी, प्रदीप, दर्शन भट्टी, अशोक, बंटी समेत मसीह भाई जाने के कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *