इमीग्रेशन एजेंट से कहा-गैंगस्टर को विदेश भेजा है, ‌15 लाख न दिए तो जेल भेजेंगे, 5 पर खरड़ में केस

एक फर्जी डीएसपी सहित पांच लोगों ने मोहाली के मोहाली के इमीग्रेशन एजेंट को धमकी देकर 15 लाख रुपए की फिरौती वसूल ली। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मोरिंडा के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले शाम लाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3बी2 मोहाली में डायनेमिक इमिग्रेशन कंपनी चलाते हैं। वह अपने कुत्ते की हेयर ग्रूमिंग सन्नी एन्क्लेव के पास स्थित एक पेट शॉप से करवाते हैं। इस दुकान के बारे में उन्हें उनके दोस्त सन्नी एनक्लेव निवासी जसवीर सिंह गिल उर्फ ​​राजा ने बताया था। 30 जनवरी को उन्होंने राजा को कहकर 1 फरवरी की शाम के लिए अपॉइंटमेंट बुक करवाई। वह अपने 9 वर्षीय बेटे यवन शर्मा व अपने दोस्त संदीप कुमार उर्फ ​​सोनू के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार में कुत्ते को लेकर गए। वहां ​​राजा अपनी पत्नी के साथ मिला। वह दुकान के बाहर किसी से फोन पर बात कर रहे थे कि इसी दौरान 5 अज्ञात लोग उनके पास आए। एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी जिसकी बेल्ट पर पिस्टल भी बंधी हुई थी। इन लोगों ने उसे हथकड़ी लगा दी और उसकी ही कार में बिठा लिया। इन लोगों मे से एक ने खुद को जालंधर क्राइम ब्रांच में तैनात डीएसपी बताया और कहा कि उन्होंने अपनी इमीग्रेशन कंपनी के माध्यम से गैंगस्टर को विदेश भेजा आरोपी ने खुद को जालंधर क्राइम ब्रांच में डीएसपी तैनात बताया था कई धाराओं के तहत केस… निजी तौर पर जांच करने पर पाया गया कि फर्जी डीएसपी का असली नाम पन्नू है जिसके पास मर्सिडीज कार है जबकि साजिश में उसका दोस्त जसवीर सिंह गिल उर्फ राजा भी शामिल था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इन दोनों आरोपियों सहित 5 अज्ञात फर्जी पुलिस कर्मचारियों पर भी धारा 140(2), 308(4), 319(2) , 351(2), 61(2) बीएनएस और 25-54 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *